पतवार

पतवार: हिंदी भाषा शिक्षण का एक नया दृष्टिकोण

'पतवार' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा को सरल, सुगम और प्रभावी बनाने हेतु समर्पित एक विशिष्ट पाठ्यपुस्तक श्रृंखला है। 20 वर्षों के सघन अध्यापन अनुभव और भाषाई विशेषज्ञता के आधार पर निर्मित यह श्रृंखला हिंदी शिक्षण की आधुनिक चुनौतियों का संपूर्ण समाधान प्रस्तुत करती है।

2012 — 2027

हमारी विकास यात्रा (2012 - 2026)

ऊपर सभी वर्ष (2012–2027) दिखाए गए हैं; सुनहरे बिंदु मुख्य चरण हैं। पूरा विवरण नीचे टाइमलाइन पर।

वर्ष सारणी (2012–2027)
2012
2013
2014
2015
2016
2017
2018
2019
2020
2021
2022
2023
2024
2025
2026
2027
  1. 2012 – 2014

    पाठ्यपुस्तक निर्माण की संकल्पना और 'पतवार' श्रृंखला का औपचारिक शुभारंभ।

  2. प्रथम संस्करण

    IGCSE हिंदी पाठ्यक्रम पर आधारित कक्षा 9 और 10 के लिए पहली पाठ्यपुस्तक का सफल प्रकाशन।

  3. 2016 (विस्तार)

    IB पाठ्यक्रम (MYP और DP) की जरूरतों को समझते हुए कक्षा 7 और 8 के लिए विशेष श्रृंखला का निर्माण।

  4. 2019 (व्यापकता)

    परिवर्तित पाठ्यक्रम के अनुरूप कक्षा 1 से 10 तक की संपूर्ण पाठ्यपुस्तकों का विकास।

  5. 2026 – 2027

    भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण अपनाते हुए IGCSE के 2027 के नवीनतम पाठ्यक्रम के आधार पर कक्षा 6 से 10 हेतु अद्यतन शिक्षण सामग्री तैयार।

हमारा उद्देश्य

हमारा प्राथमिक लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Curriculum) पर हिंदी सामग्री की कमी को दूर करना है। 'पतवार' के माध्यम से हम विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक ऐसा वैश्विक मंच प्रदान करते हैं जहाँ गुणवत्तापूर्ण और मानक संसाधन सुलभता से उपलब्ध हों।

मार्गदर्शक एवं लेखक

संदीप शिवाजी पाटिल (M.A., B.Ed. - हिंदी)

  • अनुभव: विगत 20 वर्षों से हिंदी शिक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप में कार्यरत।
  • विशेषज्ञता: TFU प्रशिक्षण, IGCSE हिंदी कार्यशाला और DTT प्रशिक्षण प्राप्त।

कृतज्ञता

'पतवार' उन सभी समर्पित हिंदी शिक्षकों का साझा प्रयास है जिनके सुझावों और प्रतिभावों (Feedback) ने इसे छात्र-केंद्रित और प्रभावी बनाया है। हम अपने सहयोगियों के इस अमूल्य योगदान के लिए सदैव ऋणी हैं।